फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Developed India Sankalp Yatra flagged off

Champawat News: हरी झंडी दिखा विकसित भारत संकल्प यात्रा को रवाना किया

Thu, 23 Nov 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 23 Nov 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Developed India Sankalp Yatra flagged off
चंपावत में विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाते डीएम नवनीत पांडे। संवाद
चंपावत। यहां विकास भवन परिसर में बृहस्पतिवार को डीएम नवनीत पांडे, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, विधायक प्रतिनिधि चंपावत प्रकाश तिवारी आदि ने विकसित भारत संकल्प यात्रा वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। यह संकल्प यात्रा जिले की 313 ग्राम पंचायतों में भ्रमण करेगी। पहले दिन प्रचार वाहन को उप तहसील मंच क्षेत्र के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से वंचित पात्र नागरिकों का चिह्नीकरण कर मौके पर ही उन्हें योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा। यह यात्रा 23 नवंबर से 26 जनवरी तक चलेगी।
विज्ञापन

संकल्प यात्रा के दौरान जहां प्रत्येक गांव जाकर डिजिटल वैन के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, वहीं जिले की सभी न्याय पंचायतों में स्वास्थ्य और बहुउद्देशीय शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा। वहां एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एपीडी विमी जोशी, एसडीएम सौरभ असवाल, डीपीआरओ रामपाल सिंह सामाजिक कार्यकर्ता श्याम नारायण पांडेय सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विभागों के अधिकारी कर्मचारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed