फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Develop a school toilet at a set time

तय समय में बनवाएं स्कूलों में शौचालय

Wed, 15 Jul 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/चंपावत। Updated Wed, 15 Jul 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव एस राजू ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिले के स्कूलों में शौचालय निर्माण की वीडियो कांफ्रेंस (वीसी) के जरिए समीक्षा की।

विज्ञापन


उन्होंने सर्वशिक्षा अभियान (एसएसए), राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा), स्वच्छ भारत कोष के साथ-साथ एनएचपीसी द्वारा निर्मित किए जा रहे शौचालयों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


जुलाई के अंत तक स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय निर्मित कर उसकी सूचना मय फोटोग्राफ उपलब्ध कराने के निर्देश शिक्षा विभाग और कार्यदायी संस्थाओं को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीएस राजू ने शत-प्रतिशत शौचालय निर्मित कर फोटोग्राफी के जरिए सूचना देने की हिदायत दी। शिक्षा महानिदेशक डी सैंथिल पांडियन ने कई जिलों द्वारा बिना संयुक्त निरीक्षण के शौचालयों के लक्ष्य में परिवर्तन करने पर नाराजगी जताई।

 उन्होंने बिना संयुक्त निरीक्षण और रिपोर्ट प्रस्तुत किए लक्ष्य परिवर्तन नहीं करने के निर्देश दिए। साथ ही उपयोग में नहीं आ रहे पूर्व से निर्मित शौचालयों को उपयोग लायक बनाने को कहा।

ऐसे स्कूलों में निर्मित शौचालयों की सूचना और संयुक्त रिपोर्ट प्रस्तुत करने, मरम्मत शिक्षा विभाग के बजट से करने के निर्देश दिए।

 शिक्षा सचिव एमसी जोशी ने स्कूलों में निर्मित शौचालयों में पेयजल की व्यवस्था बेहतर कराने को कहा। साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए।

एसडीएम अशोक जोशी ने बताया कि जिले में रमसा से चार, स्वच्छ भारत कोष से 15 तथा एसएसए से 20 शौचालयों के अलावा एनएचपीसी को 304 शौचालयों का लक्ष्य प्राप्त हुआ था।


जिला शिक्षाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) वाईएस चौधरी ने बताया कि एनएचपीसी का 152 स्कूलों में 304 शौचालय बनाने का लक्ष्य है। इनमें से 157 शौचालय बन चुके हैं।

79 शौचालय इस माह पूरे हो जाएंगे। रमसा, एसएसए ने शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। स्वच्छ भारत कोष से 14 शौचालय बन चुके हैं। वीसी में डीडीओ विवेक उपाध्याय के अलावा शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed