फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dev Dangar incarnated and blessed

Champawat News: देव डांगरों ने अवतरित होकर दिया आशीर्वाद

Sun, 03 Nov 2024 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 03 Nov 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Dev Dangar incarnated and blessed
लोहाघाट (चंपावत)। चमदेवल के जाख खड़नौला गांव में मां भगवती की रथयात्रा निकाली गई। पुरोहित भास्कर कलौनी ने पूजा अर्चना कराई। दोपहर बाद गौरा देवी खल में देवडांगरों ने देव गद्दी लगाकर लोगों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

गौरा देवी खल से दुर्गम पहाड़ियों से होते हुए देवी रथ को मां भगवती मंदिर ले जाया गया। रथ में सवार मां भगवती के डांगर पूरन सिंह सामंत ने आशीर्वाद दिया। रथ के पीछे चल रहीं महिलाओं ने देव आधारित मंगल गीतों का गायन किया।
विज्ञापन

डोले की मंदिर परिक्रमा के बाद महिलाओं ने मंदिर में झोड़े झुमटों का गायन किया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद सिंह सामंत, पुरोहित मदन कलौनी, राजेंद्र सिंह, डिकर सिंह, बहादुर सिंह, शंकर राम, मगन राम, रूप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed