फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Designated senators expressed the objection

नामित सभासदों ने जताई आपत्ति

Mon, 02 Nov 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Mon, 02 Nov 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
Designated senators expressed the objection

नगर पालिका की ओर से विभिन्न वार्डों में बनाए जा रहे कूड़ेदानों सहित कई अन्य समस्याओं को लेकर नामित सभासदों ने पालिका के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को नामित सभासद सूरज प्रहरी और विकास साह ने पालिका कार्यालय में जेई का घेराव किया।

विज्ञापन


उन्होंने कूड़ेदानों के निर्माण में जबर्दस्त धांधली का आरोप लगाया। कहा कि जिन कूड़ेदानों का निर्माण दस हजार से कम में हो सकता है। उनके निर्माण में 30 से 35 हजार रुपये की धनराशि खर्च की जा रही है। सभासदों का कहना था कि एक ओर नगर में स्ट्रीट लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है वहीं लाखों रुपये के विद्युत उपकरण खरीद कर कूड़े में डाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। अनावश्यक स्थानों पर कूड़ेदान का निर्माण किया जा रहा है। पूर्व में लगाई गई स्ट्रीट लाइटें जलती नहीं है।

उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही इस मामले में बोर्ड की बैठक में स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो मजबूरन उन्हें पालिका में बेमियादी धरना देना पड़ेगा। वहीं पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी का कहना है कि बोर्ड की बैठक में पारित प्रस्तावों के अनुरूप ही कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नामित सभासद सूरज प्रहरी और विकास साह का कहना है कि बोर्ड की बैठक की कार्रवाई रजिस्टर में मनमानी की जा रही है। बैठक में कुछ और बात तय होती है लेकिन कार्रवाई रजिस्टर में बाद में कुछ और ही प्रस्ताव दर्ज किया जा रहा है। जिसकी जांच की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed