{"_id":"94468b33e52b0851c890265ece3c62f9","slug":"derails-traffic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार को राजी, रविवार को मनमर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार को राजी, रविवार को मनमर्जी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sun, 22 Nov 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए शनिवार को पुलिस ने टैक्सी यूनियन और व्यापार संघ के साथ मिलकर कई निर्णय लिए, मगर सहमति से हुए फैसले को पुलिस पहले दिन ही लागू नहीं करा सकी। वह भी तब, जब रविवार को सरकारी छुट्टी और बाजार की साप्ताहिक बंदी की वजह से बाजार में भीड़भाड़ नहीं थी। रविवार को मोटर स्टेशन से लेकर नो पार्किंग जोन तक हर नियम तार-तार हुआ।
विज्ञापन
तय किया गया था कि मोटर स्टेशन रोड पर अब एक टैक्सी और एक कार पार्क होगी। शेष सवारी गाड़ी अपने नियत पार्किंग स्थल पर खड़ी होगी। इसी तरह खेतीखान तिराहे पर ललुवापानी तिराहे से भैरवां तिराहे तक को नो पार्किंग जोन बनाया गया, मगर ये निर्णय पहले दिन ही हवा-हवाई हो गए। सुबह पुलिस ने कुछ सख्ती दिखाई, लेकिन बमुश्किल दो घंटे बाद वाहन प्रतिबंधित जगह पर धड़ल्ले से खड़े होने लगे। टैक्सी स्टैंड तक तो वाहन पहुंचे ही नहीं।
विज्ञापन
पुलिस और टैक्सी संचालकों ने फिर की मंत्रणा
यातायात व्यवस्था गड़बड़ाने के बाद पुलिस, टैक्सी संचालक और व्यापारियों ने रविवार को फिर मंत्रणा की। कुछ चालान भी हुए, लेकिन बात नहीं बनी। पुलिस ने नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। कोतवाल डीएस दिगारी, चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह, माधो राम, यातायात उप निरीक्षक ज्योति प्रकाश, टैक्सी संचालक एलएम भट्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन गिरि आदि ने टैक्सी स्टैंड का जायजा लिया। दावा किया गया कि सोमवार से यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जाएगा।
विज्ञापन