फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Deputy Prime Minister of Nepal

गच्छदार बने नेपाल के उपप्रधानमंत्री

Wed, 10 May 2017 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बनबसा
अमर उजाला ब्यूरो बनबसा Updated Wed, 10 May 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
Deputy Prime Minister of Nepal
काठमांडू - फोटो : SELF

बनबसा (चंपावत)। नेपाल का राजनीतिक रंग पल-पल बदलता नजर आ रहा है। सरकार चलाने को जोड़-तोड़ का फार्मूला भी अपनाया जा रहा है। बीते दिवस नेपाल सरकार ने नेपाल लोकतांत्रिक फोरम के विजय कुमार गच्छदार को सरकार में शामिल कर उपप्रधानमंत्री समेत कई महत्वपूर्ण मंत्रालय सौंप दिए हैं। राष्ट्रपति विद्या भंडारी ने उन्हें शपथ भी दिलाई।

विज्ञापन


नेपाल में ओली सरकार के गिरने के बाद पिछले वर्ष सितंबर में नेपाल कांग्रेस, माओवादी केंद्र और मधेशी मोर्चा ने सरकार का गठन किया था। सहमति के आधार पर पुष्प दहल कमल उर्फ प्रचंड को प्रधानमंत्री बनाया गया। तय किया गया था कि नौ माह प्रचंड और नौ माह कांग्रेस के शेर बहादुर देऊबा सरकार चलाएंगे। इधर, ज्येष्ठ माह (15 मई के बाद से) को सरकार का पहला सत्र (वर्तमान प्रचंड नेतृत्व वाली सरकार का) समय पूरा होने जा रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद दूसरा सत्र कांग्रेस को चलाना है, लेकिन इस बीच प्रचंड नेतृत्व वाली नेपाल सरकार पर संख्या बल का संकट भी मंडराने लगा। संविधान संशोधन को लेकर मधेशी मोर्चा ने वर्तमान सरकार से समर्थन वापस ले लिया। सरकार ने राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा) गठबंधन को सरकार में शामिल कराने को मनाकर कमल थापा को उपप्रधानमंत्री बना दिया, लेकिन नेपाल की सुप्रीम कोर्ट की प्रधान न्यायाधीश सुशीला कार्की के खिलाफ लाए गए महाभियोग पर राप्रपा ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्पमत के नजदीक पहुंचने के आसार बनने से पूर्व ही सरकार ने नेपाल लोकतांत्रिक फोरम के विजय कुमार गच्छदार को सरकार में शामिल कराने को मना लिया। उन्हें उपप्रधानमंत्री, स्थानीय विकास मंत्रालय, संघीय मामला मंत्रालय का मंत्री पद सौंप दिया। इसके बाद यह सरकार अल्पमत में आने से बच गई। अब सरकार के दूसरे सत्र यानी कांग्रेस नेतृत्व को भी गच्छदार समर्थन देते रहेंगे। इसी दल के जितेंद्र देव को भी संस्कृति, पर्यटन, नागरिक उड्डयन मंत्रालय सौंपा गया है। बीते दिवस सोमवार को उन्हें शपथ भी दिला दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed