फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Departments to spend less money reprimand

कम राशि खर्चने पर विभागों को फटकार

Fri, 11 Sep 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 11 Sep 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन

डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने बीस सूत्री कार्यक्रम और जिला योजना के तहत अवमुक्त राशि के सापेक्ष कम राशि व्यय करने वाले विभागों को कड़ी फटकार लगाई। शुक्रवार को जिला सभागार में आयोजित बीसूका और जिला योजना की समीक्षा बैठक में डीएम ने अधिकारियों को बीसूका में जिले को हर हाल में ए श्रेणी में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अवमुक्त राशि को निर्माण कार्यों में व्यय नहीं करने पर कई अधिकारियों को स्पष्टीकरण देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने 15 सितंबर को कुमाऊं आयुक्त के दौरे को देखते हुए सभी विभागाध्यक्षों से योजनावार प्रगति विवरण तैयार रखने को कहा।

विज्ञापन


डीएम ने सीएम की महत्वपूर्ण गंगा-गाय योजना के तहत गरीब, मेहनती और दुग्ध समितियों से जुड़ी महिलाओं का चयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने चंपावत नगरपालिका के ईओ को निर्माणाधीन आवासों में सौ प्रतिशत राशि ठेकेदारों को अवमुक्त करने और निर्माण में अनावश्यक देरी के साथ ही बैठक में प्रतिभाग नहीं करने पर स्पष्टीकरण तलब किया। सीडीओ एसएस पांगती ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली का खाद्यान्न का उठान समय से करने तथा उसे समय से विक्रेताओं तक पहुंचाने के निर्देश दिए। अर्थ संख्याधिकारी एलएम जोशी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2015-16 में जिला योजना का परिव्यय 49.61 करोड़ के सापेक्ष 13.72 करोड़ विभिन्न विभागों को अवमुक्त किया गया है, जिसमें से 7.47 करोड़ विभागों की ओर से व्यय किया जा चुका है। बैठक में डीडीओ विवेक उपाध्याय, पीडी केएन तिवारी, डीएचओ एचसी तिवारी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed