फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demonstration on deployment of teachers in GIC Bhingra

जीआईसी भिंगराड़ा में शिक्षकों की तैनाती को लेकर प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Demonstration on deployment of teachers in GIC Bhingra
चंपावत के जीआईसी भिंगराड़ा में शिक्षकों की तैनाती को लेकर प्रदर्शन करते अभिभावक। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर जीआईसी भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित कई अध्यापकों के पद रिक्त होने से पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। इसको लेकर अभिभावकों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। उनका कहना था कि कोरोना काल में लंबे समय बाद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र पांच से छह किमी का पैदल रास्ता तय कर पढ़ने के लिए स्कूल आ रहे हैं। लेकिन गणित, अंग्रेजी और विज्ञान जैसे विषयों की पढ़ाई किए बिना ही घरों को लौट रहे हैं।
विज्ञापन

अभिभावकों ने कोविड की स्थिति सामान्य होने तक अध्यापकों की तैनाती न किए जाने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। जीआइसी भिंगराड़ा में छात्र-छात्राओं की संख्या 360 है, स्कूल में एलटी विज्ञान, गणित, अंग्रेजी एवं गृह विज्ञान के प्रवक्ता नहीं हैं। हाईस्कूल में भी गणित, अंग्रेजी और रसायन विज्ञान जैसे विषयों के अध्यापकों के पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि दो साल से हाईस्कूल और इंटर में अध्यापकों के रिक्त पड़े पदों को भरने की मांग की जा रही है, लेकिन शिक्षा विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ग्राम प्रधान गीता भट्ट ने बताया कि शिक्षकों के अलावा दफ्तरी, चौकीदार के पद भी खाली हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने वाला भी कोई नहीं मिलता। अभिभावक कमल भट्ट, पीटीए अध्यक्ष सतीश चंद्र, दीपक शर्मा, रमेश चंद्र, खिलानंद, प्रकाश सिंह, हरीश चंद्र, गिरीश सिंह, चंद्रशेखर जोशी, विमल जोशी, गणेश गोस्वामी, भुवन चंद्र, भोला दत्त, जीवन चंद्र, शंकर दत्त, उमेश चंद्र, प्रेमबल्लभ आदि ने शिक्षकों की तैनाती न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed