{"_id":"59da59504f1c1b6d548b62ee","slug":"demonstration-of-street-vendors-by-sloganeering","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारेबाजी कर गल्ला विक्रेताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारेबाजी कर गल्ला विक्रेताओं का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट खाद्यान्न गोदाम में धरना देते सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार द्वारा गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) खाद्यान्न सब्सिडी सीधे खाते में डालने के आदेश के विरोध में सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही। गल्ला विक्रेताओं ने कहा कि जब तक सरकार इस फरमान को वापस नहीं लेती है, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। मांगों को लेकर सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने लोहाघाट व धूनाघाट खाद्यान्न गोदाम में जमकर नारेबाजी कर आक्रोश जताया। इस दौरान धूनाघाट में संघर्ष समिति का गठन किया गया।
जिसमें शिवराज सिंह अध्यक्ष, गोविंद बल्लभ महामंत्री, दिगराज सिंह उपाध्यक्ष, पूरन बोहरा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा प्रकाश फर्त्याल, भगवान सिंह, देव सिंह, उमेद को संरक्षक बनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि सस्ता गल्ला विक्रेता विभिन्न मांगों को लेकर लगातार सरकार से गुहार लगाते आ रहे थे, हर समय उनकी मांगों को पूरा करने का सरकार आश्वासन देती रही। मगर इस वायदे को पूरा नहीं किया गया। विरोध प्रदर्शन में प्रकाश बोहरा, चंद्र मोहन जोशी, सलीम जावेद, सुरेश जोशी, राजेंद्र फर्त्याल, हरीश पांडेय, नारायण सिंह आदि मौजूद थे।