{"_id":"611ea4b18ebc3e79af3ca6c3","slug":"demonstration-for-starting-degree-college-in-ladhia-valley-champawat-news-hld4350835145","type":"story","status":"publish","title_hn":"लधिया घाटी में डिग्री कॉलेज शुरू करने को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लधिया घाटी में डिग्री कॉलेज शुरू करने को लेकर किया प्रदर्शन
लधिया घाटी में स्वीकृत डिग्री कॉलेज को इसी सत्र से संचालित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते क्ष
- फोटो : LOHAGHAT
Link Copied
पाटी (चंपावत)। राज्य आंदोलनकारी हिमेश कलखड़िया ने लधिया घाटी क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान घाटी क्षेत्र के लोगों ने उनके नेतृत्व में यहां स्वीकृत डिग्री कॉलेज को इसी शिक्षा सत्र में शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि जनवरी माह में उच्च शिक्षा निदेशक ने इस क्षेत्र में डिग्री कॉलेज भवन निर्माण के लिए जमीन की तलाश की थी। कई जगह जमीन तलाश करने के बाद अभी तक भी डिग्री कॉलेज खोलने की कोई सुगबुगाहट नहीं है। इस अवसर पर हिमेश कलखड़िया ने कहा कि हर हाल में इसी सत्र से डिग्री कॉलेज खोलने के लिए सरकार के ऊपर दबाव बनाया जाएगा। जल्द ही वह इस मामले में प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी से भेंट करेंगे और स्थानीय जनता की भावनाओं से उन्हें अवगत कराएंगे। इस दौरान उनके साथ मोहन सिंह, दिनेश सिंह, उमेश पुनेठा, भुवन चंद्र, महेश जोशी, राकेश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।