लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट में जिले की नेपाल सीमा से लगी मडलक मार्ग पर रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया।
मडलक गांव के पुष्कर सिंह बोहरा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि उनके क्षेत्र में मार्ग बने करीब 15 साल से अधिक हो गया है, लेकिन रोडवेज बस सेवा न होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। टैक्सी बुक करवाने में एक तरफ से एक हजार रुपये का खर्चा बैठ जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि रोडवेज बस सेवा की मांग को लेकर उन्होंने डीएम को भी बीते दिन ज्ञापन दे दिया है। प्रदर्शन करने वालों में उमेश सिंह, नरेंद्र सिंह, मोहन चंद्र, दीपक सिंह, जोध सिंह, महेश सिंह, प्रेम बल्लभ, कमल पंत, त्रिलोक सिंह, गोविंद सिंह, नाथ सिंह सामंत, मोहन सिंह आदि शामिल रहे।