फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demonstration against Jal Sansthan with empty pots

खाली बर्तंनों के साथ जल संस्थान के खिलाफ किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against Jal Sansthan with empty pots
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के ग्राम पंचायत फरतोला के गुरना संतोला तोक और धुरा की पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने से गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। करीब नौ दिनों से नलों में पानी न आने से नाराज गुरना संतोला के ग्रामीणों ने बाराकोट में खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जल संस्थान पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष राजू अधिकारी के नेतृत्व में खाली बर्तनों के साथ बाराकोट पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि भारी बारिश के चलते गांव की पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से करीब नौ दिन बीतने के बाद भी जल संस्थान की ओर से क्षतिग्रस्त पेयजल योजना की मरम्मत नहीं की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में कई बार ग्रामीणों ने अपने खर्चे से पेयजल योजना को सही करवाया है। जलसंस्थान के अधिकारी उनकी बात को अनसुना कर रहे हैं। राजू का कहना है कि पेयजल योजना को सही करने की मांग के लिए जल संस्थान का ईई को फोन करने पर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे जल संस्थान के खिलाफ उग्र आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में प्रकाश लाल, संजय कुमार, राजेंद्र कुमार, हरीश, कलावती देवी, जैमती देवी, नीलम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

कोट
भारी बारिश के कारण फरतोला में करीब 200 मीटर पेयजल लाइन मलबे में दब कर चोक हो गई है। जिसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही पेयजल लाइन को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन बिष्ट, सहायक अभियंता, जल संस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed