फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand to provide new buses for mountain route to Tanakpur depot also

Champawat News: टनकपुर डिपो को भी पहाड़ रूट के लिए नई बसें देने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Demand to provide new buses for mountain route to Tanakpur depot also
टनकपुर के सीएम कैंप कार्यालय में ज्ञापन सौंपते उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के पदा​धिकारी, सदस्य।
टनकपुर (चंपावत)। उत्तरांचल पविहन मजदूर संघ ने सीएम कैंप कार्यालय के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर डिपो के पर्वतीय मार्ग टनकपुर से नैनीताल, रामनगर, बेड़ीनाग, झूलाघाट और धारचूला समेत अन्य रूटों पर नई बस उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को संघ के क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कर्मियों ने सीएम कैंप कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि निगम के लिए गोवा में 130 नई बसें बनाई जा रही हैं। इनके अक्तूबर में निगम को मिलने की संभावना जताई जा रही है। इन माॅडल बसों का संचालन पहली बार निगम कर रहा है। चालक, तकनीकी कर्मियों को प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए 13 डिपो के सहायक महाप्रबंधक के नाम और उनके मोबाइल नंबरों पर प्रशिक्षकों की ओर से संपर्क किए जाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

टनकपुर डिपो का नाम अंकित न होने से यह संभावना है कि डिपो को नई बस उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। यह डिपो मिश्रित मार्गों का है, इसमें मैदानी और पर्वतीय मार्गों में बसों का संचालन होता है। उन्होंने नैनीताल, रामनगर समेत पहाड़ के रूटों में नई बसों के आवंटन की मांग की है। ज्ञापन मंडलीय प्रबंधक तकनीकी समेत अनेक अधिकारियों को भी भेजा गया है। ज्ञापन देने वालों में क्षेत्रीय मंत्री गौरव गुप्ता, डिपो मंत्री रवि कुमार, डिपो अध्यक्ष मनीष कुमार पाल, कृष्ण अधिकारी, दीप चंद शाह, कुलदीप गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed