फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand to declare Uttarakhand as drought-prone

चंपावत जिले सहित पूरे राज्य को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Demand to declare Uttarakhand as drought-prone
लोहृघाट के मौड़ा गांव में किसानों की समस्याएं सुनते भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के दूरस्थ मौड़ा गांव में भारतीय किसान यूनियन की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान किसानों की समस्याओं पर चर्चा करने के साथ चंपावत जिले समेत पूरे उत्तराखंड को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग उठाई गई। यूनियन के जिलाध्यक्ष नवीन करायत की अध्यक्षता और महामंत्री मदन पुजारी, केशव चौबे के संचालन में आयोजित बैठक में किसानों ने विभिन्न समस्याएं रखीं।
विज्ञापन

नारायण राम, नवीन सिंह, गंगा देवी आदि का कहना था कि सरकार की ओर से किसानों के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन सरकारी विभागों की ओर से योजनाओं का प्रचार प्रसार न किए जाने से उनका लाभ नहीं मिल पाता है। किसानों ने सरकार से सब्जियों का प्रमाणित बीज रियायती दरों में उपलब्ध कराने की मांग की। किसानों का कहना था कि उन्होंने कृषि ऋण लिए थे, कोरोना काल और सूखे की वजह से उनकी सारी फसलें चौपट हो गई। कृषि ऋणों की अदायगी के लिए उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। किसानों ने कृषि ऋण माफ करने के साथ पूरे उत्तराखंड को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की। बैठक में रोशन कुमार, राधा देवी, पुष्कर नाथ, जगत राम, गोविंद चौबे, दीवान सिंह, कमला देवी, हुकुम सिंह, पार्वती देवी, मोहन राम, खुशाल सिंह, रेवती देवी, देव राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो 25 एलएचजी 01पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed