फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand raised to stop soil erosion and repair the road

Champawat News: भूकटाव रोकने और सड़क की मरम्मत की मांग उठाई

Wed, 20 Aug 2025 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 20 Aug 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Demand raised to stop soil erosion and repair the road
भारी बारिश से क्षतिग्रस्त बाराकोट लड़ीधुरा मंदिर से रामलीला मैदान जाने वाला मोटर मार्ग। स्रोत:
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र के ग्राम सभा छीनीगोठ के ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान इंद्रदेव विश्वकर्मा के साथ सीएम कैंप कार्यालय में विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने हुड्डी नदी से हो रहे भूकटाव को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने, बाढ़ सुरक्षा के कार्य कराने और सड़क मरम्मत की मांग उठाई। लोगों ने बताया कि भूकटाव से क्षेत्र में काफी नुकसान हो रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में राजेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, राजकिशोर, संजय कालोनी, लक्ष्मण सिंह, देव सिंह, विश्व बोहरा, जगत सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन

इधर, ग्राम पंचायत नौलापानी क्षेत्र में बारिश से नदी-नालों में उफान आने से भू-कटाव हो रहा है। बुधवार को ग्राम प्रधान मीना देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन भेजकर भू-कटाव रोकने के सुरक्षात्मक कदम उठाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम पंचायत के तोक ओखलिया, बाड़ी, तलियाबांज, गुगड़ानी, हैड़ाधार, घोटाखोला में भू-कटाव से काफी नुकसान हो रहा है। कृषि योग्य खासी भूमि कट चुकी है। ज्ञापन सौंपने वालों में नंदा बल्लभ जोशी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

--
भारी बारिश से लड़ीधूरा मंदिर को जाने वाला मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त
लोहाघाट (चंपावत)। लगातार बारिश से बाराकोट में लड़ीधूरा मंदिर मार्ग से रामलीला मंच तक जाने वाला मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने रोड की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी ने मार्ग पर कई जगह सुरक्षा दीवारें धंस गई हैं जिस कारण सरस्वती शिशु मंदिर, विद्या मंदिर, राजकीय इंटर कॉलेज बाराकोट जाने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं और लड़ीधूरा मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बीते दिवस हुई मूसलाधार बारिश से ग्राम सभा पम्दा निवासी बसंत बल्लभ जोशी, राजेश जोशी, नवीन चंद्र जोशी और नवीन जोशी के आवासीय भवन के आंगन की दीवार भी गिर गई है जिसका मलबा मार्ग पर बिखर गया है। जिला पंचायत सदस्य योगेश, लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी, बसंत बल्लभ जोशी, नमन जोशी, उमेश चंद्र जोशी, राजेश जोशी, नमन जोशी, नंदा बल्लभ जोशी, रमेश चंद्र जोशी ने जल्द रोड के सुधारीकरण की मांग की है।



--
बनबसा बैराज पर फिर रेड अलर्ट, बड़े वाहन रोके
बनबसा (चंपावत)। बनबसा में शारदा नदी का जलस्तर बुधवार दोपहर बाद एक लाख क्यूसेक से ज्यादा बढ़ गया। इससे यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा स्थित शारदा हेडवर्क्स प्रशासन ने बैराज पर रेड अलर्ट जारी कर बड़े वाहनों का संचालन बैराज से रोक दिया। बता दें कि बुधवार को बनबसा में दोपहर 12 बजे शारदा नदी का जल स्तर 88,369 क्यूसेक था। दोपहर तीन बजे जलस्तर बढ़कर 1,14,439 क्यूसेक, चार बजे 1,16,173 क्यूसेक और शाम पांच बजे जलस्तर गिरकर 1,12,705 क्यूसेक पहुंच गया। नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से कम होने के बाद ही बैराज से वाहनों का संचालन शुरू होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed