फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand raised to fix Forti and Mayawati Ashram road

Champawat News: फोर्ती और मायावती आश्रम मार्ग को ठीक करने उठाई मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Demand raised to fix Forti and Mayawati Ashram road
लोहाघाट में फोर्ती से मायावती जाने वाले मार्ग में सीसी करने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय में
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के कोलीढ़ेक पुल के पास से फोर्ती होते हुए मायावती आश्रम तक जाने वाले मार्ग को ठीक करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। शुक्रवार को प्रधान प्रतिनिधि शेखर पुनेठा और राजेश पुनेठा योगी दीनानाथ के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया गया। लोगों ने कहा कि लोहाघाट के कोलीढेक पुल के पास से होते हुए फोर्ती गांव और अद्वैत आश्रम मायावती को जोड़ने वाला पैदल मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। इस मार्ग से फोर्ती गांव और मायावती आश्रम के लिए लोगों की आवाजाही बनी रहती है। उन्होंने पैदल मार्ग पर इंटरलॉक टायल, नाली निर्माण और झाड़ी कटान की मांग उठाई। ज्ञापन में हस्ताक्षर करने वालों में ग्राम प्रधान विमला पुनेठा, मुन्नी देवी, निर्मला पुनेठा, हीरा देवी, कमला देवी, मोहन पुनेठा, कपिल पुनेठा, अजय पुनेठा आदि शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed