टनकपुर (चंपावत)। श्यामलाताल-पोथ से कोटकेंद्री तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर कोटकेंद्री और मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र के ग्रामीणों ने एक बार फिर आवाज उठानी शुरू कर दी है। उन्होंने इस संबंध में विधायक कैलाश गहतोड़ी को ज्ञापन दिया। विधायक ने ग्रामीणों को जल्द सर्वे करा कर पोथ से कोटकेंद्री तक मोटर मार्ग का निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया।
प्रकाश चंद्र पांडेय और लालमणी पांडेय के संयुक्त नेतृत्व में विधायक गहतोड़ी से मिले ग्रामीणों और युवा पुजारियों ने कहा कि सड़क सुविधा के अभाव के कारण लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। सड़क सुविधा का अभाव गांव में खेती और रोजगार की संभावना में बाधक बना हुआ है। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान मंजू पांडेय, भैरव दत्त पांडेय, मनोज पांडेय, भीत दत्त पांडेय, नीरज पांडेय, नरेश पांडेय, कमलापति पांडेय, हेम चंद्र पांडेय, महेश पांडेय, शंकर तिवारी, मथुरा दत्त पांडेय, प्रेम सिंह, ललित सिंह, हरी दत्त पांडेय, मुकेश पांडेय, योगेश पांडेय आदि शामिल थे। संवाद