{"_id":"670befc3e4a5bf2e8607a242","slug":"demand-from-cm-to-provide-25-new-buses-champawat-news-c-229-1-shld1019-114348-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सीएम से 25 नई बस उपलब्ध कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सीएम से 25 नई बस उपलब्ध कराने की मांग
Sun, 13 Oct 2024 09:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 13 Oct 2024 09:35 PM IST
विज्ञापन
खुशाल सिंह अधिकारी, विधायक लोहाघाट
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज डिपो में बस की भारी कमी के चलते यात्रियों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने सीएम से लोहाघाट डिपो को रोडवेज की 25 नई बसें उपलब्ध कराने की मांग की है।
रविवार को विधायक ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि उत्तराखंड रोडवेज परिवहन निगम के लोहाघाट डिपो में बस की कमी से यात्रियों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। पूर्व में लोहाघाट डिपो में 48 बस कई रूटों पर संचालित होती थीं। वर्तमान में मात्र 32 बस रह गई हैं। उनमें से भी 22 बस अपने पर्वतीय क्षेत्र के मानकों को पूरा कर चुकी हैं। रोडवेज मानक पूरा कर चुकी खटारा बसों का संचालन कर रही है। ये बस बीच रास्ते में खराब हो रही हैं। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
विधायक ने बताया कि पूर्व में भी उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी से लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के रोडवेज डिपो को 25 बसें देने की मांग की थी। इस बार भी विधानसभा सत्र में नई बस की मांग की है। उन्होंने बताया कि सीएम ने उन्हें जल्द नई बसों को देने का आश्वासन भी दिया है। विधायक ने यह भी कहा कि मौखिक वार्ता से पता चला है कि जल्द नई बसें मिलने वाली वाली हैं। उन्होंने कहा कि नई बस के आने पर वह सीएम का आभार जताएंगे।
विज्ञापन
--