फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand For Water Supply in Pati

चार करोड़ से बनी कोरा लिफ्ट पेयजल योजना से नहीं मिल रहा पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Demand For Water Supply in Pati
पाटी में कोरा लिफ्ट पेयजल योजना में खराबी आने के चलते हैंड पंप में पानी भरने के लिए बारी का इंतजार - फोटो : LOHAGHAT
पाटी (चंपावत)। चार करोड़ रुपये की लागत से बनी पाटी की कोरा लिफ्ट योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। लगातार योजना में खराबी आने के कारण लोग प्यासे रह गए हैं। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बावजूद भी लिफ्ट पेयजल योजना से पानी न मिलने के कारण पाटी क्षेत्र के लोगों के हलक सूखे हैं। पेयजल किल्लत के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग दिनरात हैंडपंपों पर बारी लगाने के लिए मजबूर हैं तो सक्षम लोग वाहनों के जरिये पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं।
विज्ञापन

परेशान लोगों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से जल स्रोतों में पानी का स्तर बढ़ गया है, लेकिन उन्हें पानी नहीं मिल पा रहा है। उनका कहना है कि करोड़ों रुपये से बनी कोरा लिफ्ट पेयजल योजना लगातार खराब होती जा रही है। लोगों का कहना है कि लगभग 20 किमी लंबी यह योजना बिसारी, झुडेली, पुनाकोट, पाटी, माराकुली, जौराड़ी, जौलामेल, रानीचौड़, किंवाड़ी, तोली आदि गांव निर्भर हैं। एक-दो दिन चलने के बाद यह योजना एक हफ्ते तक खराब ही रहती है। यह एक ही महीने में तीन से चार बार खराब हो चुकी है। सोनू बोहरा, बबलू मेहता, महेश वर्मा, पुष्कर पाटनी, दीपक बिष्ट, सोनू जोशी, मदन पाटनी आदि का कहना है कि करोड़ों रुपये से बनी पेयजल योजना ग्रामीणों के लिए सफेद हाथी साबित हो रही है। ग्रामीणों को सुबह-शाम हैंडपंप में लाइन लगाकर या वाहनों से पानी लाना पड़ रहा है। इधर जल निगम के अभियंता महेंद्र सिंह का कहना है कि पंप में लगातार दिक्कत के कारण पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। दिल्ली का तकनीकी दल योजना को सुधार रहा है। उन्होंने शुक्रवार तक पानी की आपूर्ति सुचारु होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed