{"_id":"63a73ce6f7579e048c0339c0","slug":"demand-for-teacher-in-gic-barakot-champawat-news-hld4864028179","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: शिक्षकों के पदों को भरने की मांग को लेकर अभिभावकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: शिक्षकों के पदों को भरने की मांग को लेकर अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अटल उत्कृष्ट जीआईसी बाराकोट में शिक्षकों के रिक्त पदों में तैनाती की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ?
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बाराकोट में शिक्षकों के खाली पदों को भरने में हो रही देरी पर अभिभावकों ने गहरी नाराजगी जताई है। अभिभावकों ने खाली पदों को भरने के लिए प्रदर्शन किया। शिक्षकों के खाली पद जल्द न भरने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी।
शिक्षक अभिभावक संघ (पीटीए) के अध्यक्ष राजेश सिंह अधिकारी के नेतृत्व में अभिभावकों ने शिक्षाविभाग के खिलाफ नारेबाजी की। अभिभावकों का कहना था कि विद्यालय में रसायन विज्ञान और नागरिकशास्त्र विषय के प्रवक्ताओं के पद वर्षों से खाली हैं। उनका कहना था कि विभाग अन्य विद्यालयों में खाली पदों पर अतिथि शिक्षकों की तैनाती कर रहा है लेकिन अटल उत्कृष्ट विद्यालय के खाली पदों को नहीं भरा गया। अभिभावकों का कहना था कि अटल उत्कृष्ट विद्यालय का दर्जा मिलने पर जीआईसी बाराकोट में शिक्षा की गुणवत्ता सुधरने की आस अधूरी रह गई।
उन्होंने अपने बच्चों को निजी विद्यालयों से निकालकर यहां भर्ती कराया लेकिन अब वह अपने बच्चों का यहां लाकर पछता रहे हैं। कहा कि शिक्षकों की कमी से बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद शिक्षा विभाग और सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में प्रकाश सिंह अधिकारी, खीम सिंह अधिकारी, केशव दत्त शर्मा, राम सिंह अधिकारी, राखी अधिकारी, शांति देवी, गुड्डी वर्मा आदि शामिल थे।