फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand for Saryu lift drinking water scheme, villagers protest

Champawat News: सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की मांग, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Wed, 31 Jan 2024 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 31 Jan 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Demand for Saryu lift drinking water scheme, villagers protest
पेयजल किल्लत से जूझ रहे लोहाघाट नगर के लोग सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की मांग को लेकर प्रदर्शन करते
लोहाघाट (चंपावत)। गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे लोहाघाट के नगर के लोगों का सब्र का बांध टूटने लगा है। आक्रोशित लोगों ने नगर के लिए सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि वर्तमान में घरों में कई बार दूषित पानी की सप्लाई होती है और वह भी नियमित भी नहीं होती। लोगों ने कहा कि सीएम के 11 फरवरी को लोहाघाट आगमन पर सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के निर्माण की मांग को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को चौक बाजार में कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता शैलेंद्र राय के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि नगर में पेयजल की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। जल संस्थान लोगों को लोहावती नदी का दूषित पानी पिलाता है। लोगों ने कहा कि वे लोग लंबे समय से सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की मांग कर रहे हैं। वर्ष 2013 में इसकी डीपीआर बनी थी लेकिन फिर यह ठंडे बस्ते में चली गई।
विज्ञापन

शैलेंद्र राय ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने भी सीएम से पूर्व में सरयू लिफ्ट योजना की मांग की थी। तब सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया था लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। लोगों ने कहा कि सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के धरातल पर आने के बाद नगर के साथ आसपास के कई क्षेत्रों में पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में प्रकाश साह, मुकेश गोरखा, सतीश साह, अनिल राय, बबलू वर्मा, शंकर नाथ, नकुल साह, महेश जोशी, ललित साह, जितेंद्र साह, संजय राय, जगदीश बोहरा, महेश बोहरा, करन साह आदि शामिल रहे।


नगर पालिका ने 11 स्थानों पर लगाए सोलर वाटर प्लांट

चंपावत। जिला मुख्यालय के निवासियों के लिए अच्छी खबर है। नगर पालिका की ओर से विभिन्न स्थानों पर वर्षा जल संचय योजना के तहत 21.56 लाख की लागत से राम धाम, एसबीआई, पालिका कार्यालय, नागार्जुन मंदिर, गोल्ज्यू मंदिर, कोतवाली, जिला अस्पताल, गोरलचौड़ मैदान, विकास भवन सहित 11 स्थानों पर सोलर वाटर प्लांट लगाए गए हैं। इससे लोगों को गर्मियों के दिनों में पेयजल किल्लत से राहत मिलेगी।

फोटो 31 सीपीटी 03 पी।
फोटो 31 सीपीटी 04 पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed