{"_id":"68c6f62b27a361629c061312","slug":"demand-for-proper-arrangement-for-vehicle-parking-champawat-news-c-229-1-shld1026-129357-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: वाहन पार्किंग के लिए पुख्ता व्यवस्था करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: वाहन पार्किंग के लिए पुख्ता व्यवस्था करने की मांग
Sun, 14 Sep 2025 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 14 Sep 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट नगर में यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा करते व्यापारी व पुलिस अधिकारी। स्रोत: व्यापारी
- फोटो : लोहाघाट नगर में यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा करते व्यापारी व पुलिस अधिकारी। स्रोत: व्यापारी
लोहाघाट (चंपावत)। नगर की यातायात व्यवस्था सुदृण बनाने के लिए रविवार को सैनिक विश्राम गृह में पुलिस और व्यापारियों की बैठक हुई। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापारियों ने पुलिस से वाहन पार्किंग के लिए पुख्ता व्यवस्था करने की मांग की।
व्यापारियों ने सीओ शिवराज सिंह राणा और थाना निरीक्षक अशोक कुमार से नगर में यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि नगर के मीना बाजार, स्टेशन बाजार और चौक बाजार में व्यापारियों के वाहनों के खड़े करने का स्थान नियत किया जाए ताकि ग्राहकों और बाहर से आए लोगों के वाहन नियत समय के लिए दुकानों के आगे खड़े हो सकें। व्यापारियों ने मांग उठाई कि चालान में पुलिस की ओर से भेदभाव न किया जाए।
व्यापार संघ ने व्यापारियों से नियत स्थानों पर अपने वाहनों को पार्क करने की अपील की। पुलिस ने कहा कि व्यापार संघ के सहयोग से यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। संचालन व्यापार मंडल महामंत्री विवेक ओली ने किया। वहां पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, भैरव राय, कीर्ति बगौली, दानू सुतेड़ी, टीकादेव खर्कवाल, विनीत सगटा, मनोज गर्ग, सतीश खर्कवाल, सुंदर, हेमंत राय, नवल राय, पंकज ढेक, मोहन जजरिया आदि लोग मौजूद रहे।