{"_id":"624740b3ec87110902565840","slug":"demand-for-nali-cleaning-in-lohaghat-champawat-news-hld458158189","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुली नाली से आ रही दुर्गंध से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुली नाली से आ रही दुर्गंध से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन
लोहाघाट में डिग्रीकॉलेज मार्ग में सड़क किनारे खुली नाली को बंद करने की मांग को लेकर नगर पालिका और
- फोटो : LOHAGHAT
Link Copied
लोहाघाट (चंपावत)। डिग्री कॉलेज मार्ग पर सड़क किनारे नालियां खुली होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे आक्रोशित लोगों ने नगर पालिका और लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। खुली नालियों को जल्द बंद न करने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज रोड निवासी गोविंद तिवारी, केदार दत्त सुतेड़ी, देव राम, बसंत चौबे, दानू सुतेड़ी, हरीश सुतेड़ी, राजा खोलिया आदि ने बताया कि आयुर्वेदिक अस्पताल से लेकर बाड़ीगाड़ तक मकानों के आगे बनी नालियां वर्षों से खुली हैं। इनकी सफाई नहीं हुई है। नालियों में गंदगी जमा होने के कारण उसमें से निकलने वाली दुर्गंध से परेशानी हो रही है। गंदगी के कारण वहां संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना है। लोगों ने लोनिवि और पालिका प्रशासन से नालियों के ऊपर पटाल रखने की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी कर खुली नालियों को जल्द ढकने की मांग की है। इधर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा का कहना है कि सड़क किनारे नाली ढकने की जिम्मेदारी लोनिवि की है। इसलिए लोनिवि को कई बार लिखित और मौखिक रूप से कहा जा चुका है। वहीं लोनिवि के ईई बीसी भंडारी का कहना है कि नालियों को ढकने के लिए जल्द आगणन बनाया जाएगा। राशि मिलने पर नालियों को पटाल से ढक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।