फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand For ITI Opening

बंद आईटीआई खोलने की मांग को लेकर दिगालीचौड़ में किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Demand For ITI Opening
दिगालीचौड़ में बंद आईटीआई को खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते क्षेत्रीय लोग। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी) की मान्यता न होने के कारण नेपाल सीमा से लगे दिगालीचौड़ का आईटीआई बंद है। आईटीआई को चालू न करने पर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई। वहां कक्षाओं के संचालन के लिए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि वर्ष 2011 में खुले आईटीआई में इलेक्ट्रिशियन, फिटर ट्रेड का व्यावसायिक प्रशिक्षण लेकर कई युवा कंपनियों में नौकरी कर अपना और परिवार का भरण पोषण कर रहे थे लेकिन अब कई आईटीआई को बंद कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया गया है।
विज्ञापन

आईटीआई बंद होने से सीमावर्ती क्षेत्र के युवा घर में तकनीकी शिक्षा से वंचित हो गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दिगालीचौड़ में करोड़ों रुपये की लागत के आईटीआई भवन का निर्माण कार्य भी रुका है। किराए पर चल रहे आईटीआई के सामान को वहां से अन्यत्र पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब तीन सालों से आईटीआई को बंद कर यहां के स्टाफ को अन्यत्र संबद्ध कर दिया गया है। लिए कई युवा अच्छी कंपनियों में रोजगार कर रहे हैं। इनसे प्रेरणा लेकर अन्य युवा आईटीआई करना चाहते हैं, लेकिन आईटीआई बंद होने से युवाओं के सपने पूरे नहीं हो पा रहे हैं।

आक्रोशित ग्रामीणों ने सरकार से आईटीआई दोबारा शुरू करने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में बिंडा तिवारी के प्रधान देवेंद्र बिष्ट, नाकोट के प्रधान पवन कुमार, मानाढुंगा के प्रधान योगेश रैंसवाल, देवकी देवी, कमला देवी, लक्ष्मण भंडारी, ममता बोहरा, नवीन तिवारी, दीपक उप्रेती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed