{"_id":"644814a973a1af360f0568ea","slug":"demand-for-damarikaran-champawat-news-c-8-1-122144-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन कर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन कर जताई नाराजगी
Tue, 25 Apr 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
पुलहिंडोला-टमटकांडे सड़क पर डामरीकरण की मांग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के पुलहिंडोला-टमटकांडे सड़क पर डामरीकरण की मांग के लिए महिलाओं और ग्रामीणों ने लोनिवि के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क पर डामरीकरण न करने पर डीएम कार्यालय में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी के नेतृत्व में महिलाओं, पुरुषों, बच्चों ने मंगलवार को लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता ने बताया कि करीब दस वर्ष पूर्व लोनिवि ने पंचेश्वर कोतवाली होकर टमटकांडे, कोरोली से भराड़ी तक सड़क की कटिंग कर काम अधूरा छोड़ दिया था। तब लोनिवि ने स्क्रबर तो बनाए नाली नहीं बनाई। सड़क का रखरखाव भी न करने से सड़क किनारे रहने वाले एससी बस्ती के लोगों को खतरा पैदा हो गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि लोनिवि से कई बार सड़क पर डामरीकण करने, स्क्रबर, नाली बनाने की मांग की जा चुकी है लेकिन हर बार लोनिवि आगणन बनाने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेता है जबकि सड़क बनाने के लिए गर्मी का मौसम सबसे उपयुक्त होता है। इसलिए उन्होंने दो माह में गांव की सड़क सुधारने की मांग की है। ऐसा न होने पर क्षेत्र के लोग लोनिवि और डीएम कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में पुष्पा देवी, शांति देवी, ईश्वरी देवी, लक्ष्मण राम, नर राम, मोहन राम, धर्मेंद्र बोहरा, राजेंद्र बोहरा, सूरज राम, महेश राम आदि मौजूद रहे।