{"_id":"5b1580a34f1c1bda6e8b63e6","slug":"demand-for-compensation-given-by-peasants","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने उठाई सर्वे कर मुआवजा दिए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने उठाई सर्वे कर मुआवजा दिए जाने की मांग
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
देवीधुरा के वालिक गांव में चौपट हुई किसानों की आलू की फसल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समय से वर्षा न होने और पौधों में रोग लगने से विकासखंड पाटी के वालिक गांव में आलू की फसल चौपट हो गई है। फसल खराब होने के कारण किसान काफी हताश हैं, उन्हें बैंकों का कर्ज चुकाने की चिंता सताने लगी है। किसानों ने प्रशासन से गांव का सर्वे कराकर किसानों को हुई क्षति का मुआवजा देने की मांग उठाई है।
ग्राम प्रधान बिशनी देवी, सामाजिक कार्यकर्ता राजू बिष्ट का कहना है कि समय से वर्षा न होने के कारण गांव में आलू की खेती पूरी तरह चौपट हो गई है। गांव में करीब 90 परिवार रहते हैं, यहां आलू का व्यापाक उत्पादन होता है। प्रत्येक किसान की ओर से करीब 15 से 20 कट्टे आलू की बुआई की गई है। वर्षा न होने और आलू की खेती में रोग लगने से उसके पत्ते पीले होकर गिर गए हैं।
इससे किसानों के अरमानों में पानी फिर गया है। किसानों ने विभिन्न बैंकों, समितियों से कर्ज लेकर आलू की खेती की है। आलू की फसल चौपट होने से उनके सामने बैंक ऋण चुकाने की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। ग्राम प्रधान बिशनी देवी, राजू बिष्ट, नैन सिंह नेगी, चंद्र सिंह, बद्री सिंह, जय सिंह, छत्तर सिंह, दीवान सिंह, हीरा सिंह, गंगा सिंह, पान सिंह, मोहन सिंह, कुंदन सिंह आदि प्रमुख काश्तकारों ने एसडीएम निर्मला बिष्ट से भेंट कर किसानों की आलू की चौपट हुई फसल का मुआयना कराकर प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।