फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand For Byelection in Tabakpur

वार्ड छह में सभासद का उपचुनाव कराने की मांग, ज्ञापन सौंपा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Demand For Byelection in Tabakpur
टनकपुर। शहर के वार्ड संख्या छह में सभासद के उप चुनाव कराए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने बृहस्पतिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन भेजा है। इधर प्रशासन का कहना है कि फिलहाल वार्ड संख्या छह में सभासद का पद रिक्त होने की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय महामंत्री गंगा गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में वार्ड के शिष्टमंडल ने जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार डॉ. ललित मोहन तिवारी को सौंपा।
विज्ञापन

बताया कि वार्ड के नगर पालिका सभासद दीपक बेलवाल के द्वारा पूर्व में सभासद पद से इस्तीफा दे दिया गया है, जिसके बाद वार्ड के लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र बनवाने में खासी परेशानी हो रही है। उन्होंने सभासद का शीघ्र उप चुनाव कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर एसडीएम हिमांशु कफल्टिया का कहना है कि सभासद दीपक बेलवाल ने पद से इस्तीफा दिया है, लेकिन अब तक उनका इस्तीफा मंजूर होने और सभासद का पद रिक्त होने की प्रशासन के पास कोई सूचना नहीं है।

ज्ञापन देने वालों में ख्यालीराम जोशी, महेश पनेरू, दयाल सिंह धनिक, धर्मपाल आर्य, दीवान पुजारी, हरपाल, रघुवर सिंह महर, अनिल चौधरी, करण सिंह, विशाल भंडारी, आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed