फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand for appointment to vacant posts in veterinary hospitals

Champawat News: पशु अस्पतालों में रिक्त पदों पर नियुक्ति देने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Demand for appointment to vacant posts in veterinary hospitals
नियुक्ति की मांग को लेकर लोहाघाट में तहसीलदार को ज्ञापन देते पशु मित्र। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। प्रशिक्षित पशु मित्रों ने नियुक्ति की मांग को लेकर तहसीलदार के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने जिले के पशु अस्पतालों में रिक्त पड़े पदों पर पशु मित्रों को रखने की मांग की।
विज्ञापन

पशु मित्र पंकज कुमार आर्य के नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त पशु मित्रों ने नियुक्ति की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को तहसीलदार विजय गोस्वामी के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। कहा कि आरसेटी की ओर से आयोजित प्रशिक्षण शिविर में जिले के 30 युवाओं को बीते साल 60 दिन का प्रशिक्षण लिया था। प्रशिक्षण में उन्हें पशुओं का प्राथमिक उपचार, कृत्रिम गर्भाधान और टीकाकरण से संबंधित सामान्य जानकारी पशु चिकित्सकों ने दी।
विज्ञापन

सभी प्रतिभागियों को जिले के दूर-दराज क्षेत्रों में खाली पड़े पदों पर नियत मानदेय के आधार पर नियुक्त करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि नियुक्ति में देरी से कई पशु मित्र ऐसे हैं जिनकी उम्र सीमा एक दो साल में नौकरी के लिए समाप्त हो जाएगी। उन्होंने प्रशासन से योग्यता के अनुसार पशुपालन विभाग में संविदा के पद पर नियुक्ति की मांग उठाई। इस मौके पर गीता तिवारी, गिरीश ढेक, रमेश चंद्र भट्ट, भूमिका पुजारी, गीता मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed