{"_id":"ef66715dda18eecd48a72e4ad29d8e6e","slug":"delhi-was-hit-sweet-child-of-champawat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में धूम मचा रही चंपावत की बाल मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में धूम मचा रही चंपावत की बाल मिठाई
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 19 Nov 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत की बाल मिठाई दिल्ली के व्यापार मेले में धूम मचा रही है। प्रगति मैदान में 14 नवंबर से शुरू हुए ट्रेड फेयर में प्रवासी उत्तराखंडियों के अलावा प्रदेश के जनप्रतिनिधि चंपावत के स्टाल में शिरकत कर रहे हैं। श्रम मंत्री हरीश दुर्गापाल ने पिछले दिनों उत्तराखंड पवेलियन में लगे स्टाल में चंपावत की बाल मिठाई में शिरकत कर पीठ थपथपाई।
विज्ञापन
चंपावत की नामी बाल मिठाई की दुकान के स्वामी नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी एक दशक से अधिक वक्त से ट्रेड फेयर में शिरकत कर रहे हैं। शुरुआत से ही लोगों ने खास खूबियों और बेहतरीन स्वाद के चलते यहां की बाल मिठाई को काफी पसंद किया। इससे उत्साहित होकर वे हर साल व्यापार मेले में बाल मिठाई का स्टाल लगाते आ रहे हैं। इस काम में उन्हें उद्योग विभाग से भी काफी सहयोग मिला। स्टाल चला रहे राजू चौबे और सुभाष जोशी ने बताया कि श्रम मंत्री ने उनके प्रयासों की काफी सराहना की है।
विज्ञापन