फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dehradun to get new modem for Champawat Post Office

देहरादून से आएगा चंपावत डाकघर के लिए नया मॉडम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Dehradun to get new modem for Champawat Post Office
चंपावत डाकघर के मुख्य द्वार में डंप पड़ा पार्सल। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत के जीपीओ (मुख्य डाकघर) में 14 फरवरी से सन्नाटा है। इंटरनेट की खराबी से अधिकांश काम ठप है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो ही रही है। डाकघर का भी अब तक करीब सवा करोड़ का कारोबार प्रभावित हो चुका है। डाकघर में डाक, पार्सल और अन्य सामग्री का ढेर लग गया है। अब डाकघर के लिए देहरादून से नया मॉडम भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

डाकघर में आवर्ती जमाखाता, सुकन्या समृद्धि योजना, एनएससी, किसान बचत पत्र सहित कई जमा योजनाओं में लेनदेन ठप है। इसके अलावा रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट भी ऑनलाइन रिसीव नहीं होने से बंट नहीं पा रही है। काम ठप होने से डाकघर में सन्नाटा पसरा है। मुख्य डाकघर से जुड़े 21 अन्य ग्रामीण शाखा डाकघर का काम भी नहीं हो पा रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि इंटरनेट की दिक्कत से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

चंपावत के पोस्ट मास्टर ईश्वरी दत्त जोशी का कहना है कि डाकघर के लिए नए मॉडम को देहरादून से भेजा जा रहा है। जो दो दिन में यहां पहुंच जाएगा। शुक्रवार को शिवरात्रि का अवकाश है। उम्मीद है कि शनिवार तक इंटरनेट ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed