फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dehradoon and US Nagar wins Hockey Championship

राज्य स्तरीय अंतर्विद्यालयी हॉकी चैंपियनशिप पर स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और यूएस नगर का कब्जा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Dehradoon and US Nagar wins Hockey  Championship
टनकपुर में हुई राज्य स्तरीय अंतरविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता की चैंपियन बनी यूएस नगर की अंडर 14 बालि - फोटो : TANAKPUR
राज्य स्तरीय अंतरविद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता की चैंपियनशिप पर स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और यूएस नगर की टीम ने कब्जा जमाया। अंडर 19 और अंडर 14 बालक वर्ग की चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने और अंडर 14 बालिका वर्ग की चैंपियनशिप यूएस नगर ने जीती। सीईओ आरसी पुरोहित ने विजेेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन

स्टेडियम में संयोजक जीजीआईसी की प्रधानाचार्या अनुराधा दुबे और सह संयोजक राउमावि उचौलीगोठ के प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह सामंत की देखरेख में प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। अंडर 19 बालक वर्ग का फाइनल मैच स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और चंपावत के बीच हुआ। स्पोर्ट्स कॉलेज ने चंपावत को 6-0 से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर से मितेश ने दो और दीपक सिंह, अभिषेक, हरमन, विक्की ने एक-एक गोल किए। अंडर 14 बालक वर्ग के फाइनल मैच में भी स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने पिथौरागढ़ को 8-0 से हराकर चैंपियनशिप जीती। स्पोर्ट्स कॉलेज के सूरज ने चार, महेंद्र ने दो और सौम्य, अर्पित ने एक-एक गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 14 बालिका वर्ग के फाइनल में यूएस नगर की टीम ने देहरादून को 6-2 से शिकस्त देकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। देहरादून की खुशी ने चार और कविता ने दो गोल किए। निर्णायक मंडल में भानू अग्रवाल, प्रकाश सिंह, गौरव पंत, सुरेंद्र अधिकारी, दीपक वर्मा, दीपक नेगी, कंचन रावत, चंद्रा पांडेय, सतीश जोशी, हरिशंकर गहतोड़ी शामिल थे।

आयोजन में ये थे सहयोगी
प्रतियोगिता के आयोजन में जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोहरा, महेंद्र बोहरा, मुकेश वर्मा, ललित भट्ट, रचित वल्दिया, प्रकाश जोशी, कल्पना आर्य, जीजीआईसी (बनबसा) की प्रधानाचार्या गीता चंद धामी, बिंदु चंद, कमला बिष्ट, बीएन उपाध्याय, वेदप्रकाश पंत, प्रबोध कुमार, चंद्रपाल सिंह, अशोक कुमार खर्कवाल, बद्री प्रसाद यादव ने सहयोग दिया।

टनकपुर में हुई राज्य स्तरीय अंतरविद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता की चैंपियन बनी स्पोर्ट्स कॉलेज देह?

टनकपुर में हुई राज्य स्तरीय अंतरविद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता की चैंपियन बनी स्पोर्ट्स कॉलेज देह?- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed