{"_id":"655f89d8908620812f03ab65","slug":"deepotsav-started-in-devidhura-with-kalash-yatra-and-tableaux-champawat-news-c-229-1-shld1009-3533-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कलश यात्रा और झांकियों के साथ देवीधुरा में शुरू हुआ दीपोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कलश यात्रा और झांकियों के साथ देवीधुरा में शुरू हुआ दीपोत्सव
Thu, 23 Nov 2023 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 23 Nov 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
देवीधुरा के दीपोत्सव में दुर्गा का वेष धरे कलाकार। संवाद
पाटी/देवीधुरा। मां वाराही धाम देवीधुरा में झांकियों के साथ पांच दिवसीय दीपोत्सव शुरू हो गया। बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख सुमनलता की मौजूदगी में हुए दीपोत्सव का विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने शुभारंभ किया। उन्होंने दीपोत्सव को बगवाल के लिए विख्यात देवीधुरा के सांस्कृतिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। विधायक ने दीपोत्सव समिति को दो लाख रुपये देने की घोषणा करने के साथ ही जिला योजना से देवीधुरा बाजार क्षेत्र में इंटरलॉकिग टाइल्स लगवाने का भरोसा दिलाया।
पीठाचार्य पंडित कीर्तिबल्लभ जोशी के मंत्रोच्चार किया। योगेश जोशी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, योगेश जोशी संस्कृत महाविद्यालय देवीधुरा के छात्रों, गंगोलीहाट के छोलिया दल और स्थानीय विद्यालय के बच्चों ने मां वाराही मंदिर से हनुमान मंदिर तक झांकी निकाली गई। महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। दीपोत्सव समिति के अध्यक्ष प्रवीण जोशी ने बताया कि पांच दिवसीय दीपोत्सव कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
दीपोत्सव समिति के अध्यक्ष प्रवीण जोशी ने बताया कि महोत्सव का समापन 27 नवंबर को होगा। इस दौरान प्रकाश मेहरा, विक्रम कठायत, ईश्वर सिंह बिष्ट, राकेश बिष्ट, विनोद जोशी, संजय लमगड़िया, मनोज कठायत, विपिन बहुगुणा, दीपक चम्याल, चंदन बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, जितेंद्र पांडे, कमल बिष्ट, चंदन बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, जगदीश सिंग्वाल, वीरेंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।