फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Deepawali festival celebrated with great pomp

जिले में धूमधाम से मनाया गया दीपावली का त्यौहार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Deepawali festival celebrated with great pomp
दिवाली पर्व में चंपावत में दीप जलातीं बालिकाएं। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट। जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली का पूर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कहीं से भी आगजनी एवं अन्य घटनाएं सामने नहीं आई। दीपावली पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। लोगों ने देर रात तक जमकर आतिशबाजी की गई। आतिशबाजी के चलते पूरे आसमान में धुंध सी छा गई। लोगों द्वारा विभिन्न प्रकार की लाइटों से अपने घरों को सजाया गया था, जिससे पूरा नगर रोशनी से नहाया हुआ था।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. हर्ष सिंह ऐरी और लोहाघाट सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. मंजीत ने बताया कि अस्पताल में आतिशबाजी से झुलसने का कोई मामला नहीं आया। अस्पताल प्रबंधन द्वारा पटाखों से झुलसने वाले व्यक्तियों के उपचार के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इधर पाटी, बाराकोट, रीठाखाल, देवीधुरा, पुलहिंडोला, रौंसाल, चौमेल, खेतीखान, बर्दाखान आदि स्थानों में दीपावली का पर्व अपूर्व उल्लास के साथ मनाया गया। फायर सर्विस लोहाघाट के एफएसओ चंदन राम ने बताया कि उनके द्वारा मंच, तामली, चंपावत, पंचेश्वर, दिगालीचौड़, बाराकोट, बर्दाखान, रीठासाहिब, भिंगराड़ा, देवीधुरा आदि क्षेत्रों में लोगों को आगजनी की घटनाओं से बचने के लिए जागरूक किया गया था।
विज्ञापन

बनबसा / टनकपुर। दीपावली पर्व धूमधाम से संपन्न हुआ। दिवाली पर स्थानीय लोगों के अलावा नेपाली नागरिकों ने भी बनबसा बाजार में जमकर खरीदारी की। मिष्ठान विक्रेता अजय सिंह ठाकुर, परमजीत सिंह गांधी, किशन कापड़ी, संजू ठाकुर ने बताया कि इस बार मिष्ठान की बिक्री संतोष जनक रही। व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी ने बताया कि इस बार का दीपावली पर्व कारोबारियों के लिए पिछले वर्ष की भांति अच्छा रहा। टनकपुर में भी शांतिपूर्ण माहौल में दीपावली पर्व संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादातर एटीएम में नगदी नहीं, परेशान रहे लोग
चंपावत। दिवाली के एक दिन बाद सोमवार को बैंकों में अवकाश हैं। वहीं बैंकों के बंद होने से नगदी आहरण का सहारा एटीएम थे, लेकिन सोमवार को ढेरों एटीएम जवाब दे गए। अधिकांश एटीएम में नगदी नहीं थी। इस वजह से लोगों को दुश्वारी झेलनी पड़ी। चंपावत-लोहाघाट के करीब 24 एटीएम में से 19 में नगदी ही नहीं थी। इसके चलते लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम में दौड़ लगाते रहे। वहीं लीड बैंक प्रबंधक एके जोशी का कहना है कि पर्व के चलते अवकाश को देखते हुए सभी एटीएम में धन डालने के निर्देश दिए गए थे। हो सकता है कि त्योहार के चलते अधिक निकासी की वजह से एटीएम में नगदी न हो। बता दें कि माह के चौथे शनिवार के चलते बैंक 26 अक्तूबर को बंद थे। 27 अक्तूबर को दिवाली और 28 अक्तूबर को भी बैंक का अवकाश होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। ब्यूरो
मुस्तैद रही आपात सेवा 108
चंपावत। लक्ष्मी पूजन में रविवार को आपात चिकित्सा सेवा 108 पूरी तरह मुस्तैद रही। चंपावत जिले की सभी पांचों सेवाएं मुस्तैद थी। इस अवधि में कुल दस लोगों ने इस सेवा का उपयोग किया। मगर इनमें से एक भी मामला पटाखों से झुलसने का नहीं आया। आपात चिकित्सा सेवा 108 के जिला समन्वयक भास्कर शर्मा ने बताया कि लक्ष्मी पूजन के दिन टनकपुर से 6, लोहाघाट से 3 और चंपावत से 1 कॉल आई थी। इनमें गर्भवती महिलाओं की परेशानी सहित अन्य दिक्कतों के मामले थे।

बाजार में पसरा रहा सन्नाटा
चंपावत/लोहाघाट। दिवाली पर्व के अगले दिन सोमवार को चंपावत, लोहाघाट के बाजार में अधिकांश वक्त सन्नाटा पसरा रहा। कम दुकानें खुलने से जिला मुख्यालय चंपावत से होकर गुजरने वाले यात्रियों को भी असुविधा हुई। अधिकांश दुकानदारों के पर्व मनाने अपने घर जाने से तो बाजार में सन्नाटा था ही, वहीं सरकारी कार्यालयों और स्कूलों के दिवाली अवकाश के कारण चहल-पहल नदारद रही। मंगलवार को भैय्या दूज के अवकाश की वजह से भी सन्नाटा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed