{"_id":"d38f888dd66bb4be0a4305dc86decbf7","slug":"deep-room-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीप सज्जा में लीला ठाकुर ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीप सज्जा में लीला ठाकुर ने बाजी मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Sun, 15 Nov 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकल विद्यालय संच समिति की ओर से शहर के गांधी मैदान में दीप सज्जा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दीपों से ओम, स्वातिक के आकृति बनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडे ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दीप सज्जा में स्कूल की 13 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें गैड़ा खाली की लीला ठाकुर ने प्रथम, बोरा गोठ की पूजा द्वितीय, थ्वालखेड़ा की माया देवी तृतीय रही। विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में डॉ. देवी दत्त जोशी, घनश्याम अग्रवाल, संच समिति के अध्यक्ष अजय अग्रवाल आदि मौजूद थे। इस मौके पर संच समिति की शाखा अध्यक्ष प्रतिभा अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, पूनम, पूरन सिंह राणा, चंद्रजीत यादव, चंद्रप्रकाश मिश्रा, शीला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन