{"_id":"07871622e32fc01ee132c0da297bf872","slug":"deep-ketikhan-festival-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओ भिना कसिके जानू द्वारहाटा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओ भिना कसिके जानू द्वारहाटा...
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Sun, 08 Nov 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतीखान दीप महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मची है। शुक्रवार को मुख्य अतिथि डा.महेश ढेक ने दीप जलाकर कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। उन्होंने समाजसेवी नरेंद्र लडवाल की ओर से 10 हजार रुपये और अपनी ओर से 51 सौ रुपये आयोजन समिति को दिए। इस दौरान ओ भिना कसिके जानू द्वारहाटा और मालुरा सालुरा हरियाली डांडा मैं गीत पर कलाकारों ने खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन
महोत्सव समिति अध्यक्ष पुष्कर पुजारी की अध्यक्षता और रघुराज देउपा के संचालन में नरसिंहडांडा के कालीकुमांऊ जागरण मंच के बैनर तले सतपाल वैद्य के नेतृत्व में आए कलाकारों ने अपने फन का जादू बिखेरा। मां बाराही सांस्कृतिक दल हल्द्वानी के गिरीश बर्गली के नेतृत्व में आए कलाकारों ने नारायणी मेरी माता रे भवानी बोल पर मां भगवती की आराधना से कार्यक्रम शुरू किया।
विज्ञापन
लाली हो हौंसिया लाली बोल पर छपेली, नीलिमा नीलिमा ओ पाकी जाला कैला बोल पर गढ़वाली नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई। हास्य कलाकार राजेंद्र, पंकज ने हिट मेरा झोला नाटक से दर्शकों को जमकर गुदगुदाया। इस मौके पर आयोजन समिति के नवीन बोहरा, संदीप कलखुड़िया, शंकर गड़कोटी, उमेश चंद्र, कुलदीप बोहरा, किशोर जुकरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मयंक और प्रशांत प्रश्नमंच में अव्वल
दीप महोत्सव में हुई बच्चों की प्रश्नमंच प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। ज्येष्ठ वर्ग में मयंक ओली ने पहला, मनोज सिंह ने दूसरा, कृष्णराज सिंह ने तीसरा स्थान पाया। जूनियर वर्ग में प्रशांत मिश्रा, सौरभ जोशी, नितेश मनराल पहले तीन स्थान पर रहे। निर्णायक डा.दिवाकर भट्ट, एलएन कर्नाटक, शंकर भट्ट, मनोज माहरा आदि रहे।