{"_id":"63839d450919fd379b70d6c7","slug":"debris-started-moving-between-maneshwar-and-tilon-champawat-news-hld4834159104","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मानेश्वर और तिलौन के बीच हटने लगा मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मानेश्वर और तिलौन के बीच हटने लगा मलबा
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग में तिलौंन के पास मलवा हटाती जेसीबी मशीन और डंपर। संवाद
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मानेश्वर और तिलौन के बीच लंबे समय से मलबा हटाने का काम शुरू हो गया है। एनएच खंड के अधिकारियों ने मार्ग से मलबा हटाने के लिए जेसीबी और डंपर को लगाया है। इससे वाहन स्वामियों को आवागमन में राहत मिलेगी।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर मानेश्वर और तिलौन के बीच लंबे समय से पड़े मलबे को न हटाए पर जिलाधिकारी ने एनएच खंड के अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी किया था। डीएम ने आपदा प्रबंधन के तहत विभाग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की भी चेतावनी भी दी थी लेकिन नोटिस जारी होने के बावजूद तीन दिन बाद भी एनएच खंड के अधिकारियों ने मलबा हटाने का कार्य शुरू नहीं किया। इस संबंध में शनिवार को अमर उजाला ने खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
खबर का असर यह हुआ कि एनएच खंड के निर्देश पर निर्माण कार्य में लगी कंपनी ने मानेश्वर और तिलौन के बीच वर्षा काल के दौरान गिरे मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया है। रविवार को जेसीबी और डंपर से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया। एनएच पर चंपावत और लोहाघाट के बीच भी कई स्थानों पर वर्षा काल के दौरान मलबा आया था जिससे सड़क संकरी हो गई और दुर्घटनाएं होने का भय बना हुआ था। यहां से भी मलबा हटाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
एनएच मार्ग से सोमवार तक मलबा हटाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इस कार्य में किसी तरह की कोताही न बरतने के संबधित अभियंताओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं। - सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता, एनएच निर्माण खंड, लोहाघाट