फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Debris is being dumped in pits instead of highway repairs

राजमार्ग की मरम्मत की जगह गड्ढों में डाला जा रहा है मलबा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Debris is being dumped in pits instead of highway repairs
चंपावत में तिलौन के पास क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग। (आपदा से पहले) - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। अक्तूबर में आई आपदा से राष्ट्रीय राजमार्ग में कई जगह सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। निर्माण कार्य में लगी कंपनी सड़क में मरम्मत की जगह गड्ढों को मलबे से भर रही है।
विज्ञापन

यहां चंपावत छतार पुल से लेकर लोहाघाट के बीच 10 किलोमीटर में कई स्थानों पर सड़क का हिस्सा बह गया था। इन हिस्सों को भरने के लिए दीवार देने के साथ सड़क का निर्माण होना था लेकिन निर्माण कार्य में लगी कंपनी द्वारा इन स्थानों को मलबे से ढका जा रहा है। छह माह बाद भी राजमार्ग में मरम्मत का कार्य शुरू नहीं होने से लोगों में भारी आक्रोश है। कुमाऊं टैक्सी यूनियन महासंघ के उपाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट ने कहा कि शीघ्र राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत नहीं की गई तो टैक्सी यूनियन के साथ आंदोलन किया जाएगा। निर्माण कार्य में लगी कंपनी ने अभी तक एनएच को नुकसान की रिपोर्ट नहीं भेजी है, जिससे मरम्मत के कार्य में देरी हो रही है। एनएच के ईई सुनील कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य में लगी कंपनियों से नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है। अभी मलबा हटाने का ही कार्य किया जा रहा है, जैसे ही रिपोर्ट मिल जाएगी मरम्मत का कार्य भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed