फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Debris again came in Batanagad, Purnagiri road remained closed for two hours

Champawat News: बाटनागाड़ में फिर आया मलबा, दो घंटे बंद रहा पूर्णागिरि मार्ग

Tue, 26 Aug 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 26 Aug 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Debris again came in Batanagad, Purnagiri road remained closed for two hours
टनकपुर के पूर्णागिरि मार्ग पर बाटनगाड़ में मलबा हटाती लोनिवि की जेसीबी। स्रोत: विभाग
चंपावत/टनकपुर। जिले में बारिश के चलते एनएच पर जगह-जगह मलबा आ रहा है। टनकपुर-चंपावत एनएच पर आठवें मील पर भारी मात्रा में मलबा आने से करीब दो घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा। इस कारण दिल्ली, देहरादून से पिथौरागढ़, लोहाघाट जाने वाली रोडवेज बसें फंसी रहीं। सूचना के बाद मशीनें लगाकर यातायात सुचारू किया।
विज्ञापन

टनकपुर में पहाड़ और क्षेत्र में भारी बारिश से एक बार फिर पूर्णागिरि मार्ग पर बाटनागाड़ में भारी मलबा आ गया। इससे करीब तीन घंटे मार्ग बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोनिवि के एई लक्ष्मण सिंह सामंत ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 6:30 बजे बाटनागाड़ उफान पर आया। इससे पानी के साथ भारी मलबा आने से पूर्णागिरि मार्ग बंद हो गया। मौके पर तैनात लोनिवि की टीम ने जेसीबी और पोकलेन से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया। सुबह करीब 8:30 बजे मलबा हटाकर यातायात को सुचारु किया गया। इसके अलावा दर्जनों वाहन फंसे रहे। चंपावत मुख्यालय रोडवेज स्टेशन में सुबह 6:30 बजे पहुंचने वाली बसें आठ बजे पहुंची। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed