फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Death of Youth in tanakpur

स्कूल के बरामदे में संदिग्ध हाल में मृत मिला युवक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Death of Youth in tanakpur
टनकपुर में अर्जुन की मौत पर गमगीन परिजन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। यहां प्राथमिक स्कूल के बरामदे में एक मजदूर संदिग्ध हाल में मृत मिला। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। 20 साल के मजदूर की सात माह पहले ही शादी हुई थी। वारदात से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया लेकिन परिजनों ने मामले को लेकर थाने में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

टनकपुर के वार्ड नंबर दस स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के बरामदे में बुधवार को एक शव पड़ा मिला। बरामदे में पड़े शव को देख स्कूल के स्टाफ में हड़कंप मच गया। आननफानन घटना की पुलिस को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि मजदूरी करने वाले युवक की शिनाख्त अर्जुन सक्सेना (20) पुत्र चंद्रपाल निवासी शारदा चुंगी वार्ड नंबर एक के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे की अधिक मात्रा से मौत होने का अंदेशा जताया गया है। कोतवाल ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। वहीं मृतक के भाई पवन ने बताया कि अर्जुन की सात माह पहले ही शादी हुई थी और वह पत्नी के साथ किराये में अलग रहता था। इस कारण उनको मौत का कारण पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed