{"_id":"619a8ab5486a83370b5e8016","slug":"death-of-two-youths-in-lohaghat-champawat-news-hld445263948","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट में मरोड़ाखान के पास एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार एक छात्र समेत दो युवाओं की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार नौ लोग घायल हो गए। इनमें से छह लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
ग्राम मल्ला बापरू निवासी हयात राम और पूरन राम शनिवार रात अपने परिजनों और ग्रामीणों के साथ दयारतोली के कैलबकरिया मंदिर में पूजा करके लौट रहे थे। रात करीब एक बजे मैक्स वाहन संख्या यूके 01टीए1505 मरोड़ाखान के पास हीनाढुंगी स्थान पर अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दूसरे वाहन में पीछे से आ रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
इसी बीच एसओ जसवीर चौहान, एलएफएम प्रकाश पांडेय, बाल मुकुंद राणा के नेतृत्व में पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हादसे में विशाल फर्त्याल (18) पुत्र लाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल ममता (18) पुत्री जगत राम को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया था लेकिन हल्द्वानी पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। हल्द्वानी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। ममता ने इसी साल इंटर किया था।
विज्ञापन
हादसे में मल्ला बापरू निवासी चालक मुकेश सिंह (34) पुत्र हरीश सिंह, हयात राम (56) पुत्र मेहर राम, तुलसी देवी (65) जोगा राम, पूजा (29) पत्नी संजय कुमार, राहुल (20) पुत्र जगदीश राम, हेमा (26) पत्नी मुकेश कुमार, रेवती देवी (65) पत्नी दीवान राम, अनिल कुमार (26) पुत्र वजीर राम, गोपाल दत्त (50) पुत्र ईश्वरी दत्त चोटिल हो गए, जिन्हें पुलिस और निजी वाहनों से उप जिला अस्पताल लोहाघाट लाया गया।
चिकित्साधीक्षक डॉ. जुनैद कमर, डॉ. रविंद्र बोहरा के नेतृत्व में चिकित्सा दल ने घायलों का उपचार किया। घटना की सूचना मिलने पर रविवार को विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, बाराकोट की प्रमुख विनीता फर्त्याल ने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना। डॉ. अमन अग्रवाल, डॉ. छाया ने मृतक विशाल के शव का पोस्टमार्टम किया।
अस्पताल कर्मियों पर दुर्व्यवहार का आरोप
लोहाघाट (चंपावत)। हादसे के बाद उप जिला अस्पताल पहुंचे घायलों के परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप था कि रात में एक्सरे करते समय अस्पताल कर्मियों ने घायलों और उनके तीमारदारों से अभद्रता की। चिकित्साधीक्षक डॉ. जुनैद कमर ने आरोप से इनकार किया और बताया कि कम वोल्टेज की वजह से एक्सरे मशीन नहीं चली तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई तो मामला वहीं निपट गया था।
शोपीस बना उप जिला अस्पताल का ट्रामा सेंटर
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल का ट्रॉमा सेंटर शोपीस बना है। यहां स्टाफ की तैनाती नहीं होने से घायलों को वक्त पर उपचार नहीं मिल पाता है। उप जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं होने का खामियाजा भी लोगों को भुगतना पड़ रहा है। हादसे में घायल मल्ला बापरू निवासी तुलसी देवी, रेवती देवी, पूजा देवी, अनिल, हेमा, हयात राम को जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायलों के परिजनों ने बताया कि उन्हें जिला अस्पताल ले गए थे लेकिन वहां हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं मिलने के कारण मजबूरन निजी अस्पताल में ले जाया गया। घायल रेवती का सीटी स्कैन जबकि अन्य पांचों के एक्सरे कराए गए। हालत सामान्य होने पर सभी घर लौट आए हैं।
जीआईसी बापरू में 11वीं कक्षा का छात्र था विशाल
लोहाघाट (चंपावत)। हादसे में जान गंवाने वाला विशाल सिंह फर्त्याल जीआईसी बापरू में कक्षा 11वीं का छात्र था। वह इकलौता बेटा था। विशाल के निधन की सूचना मिलने पर विद्यालय में शोक छा गया। प्रधानाचार्य सीपी गौतम, शिक्षक राजेंद्र गड़कोटी, जगदीश अधिकारी, देवराज ओमरे, केसी खर्कवाल, आर्येंद्र गंगवार, छत्रपाल पटेल आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।