फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Death of Student in Maundanda School Pati Champawat

मौनकांडा प्राइमरी स्कूल के शौचालय की छत में दबने से एसएमसी अध्यक्ष के बेटे की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Death of Student in Maundanda School Pati Champawat
मौनकांडा प्राथमिक विद्यालय के इस शौचालय की छत में दबने से हुई छात्र चंदन की मौत। संवाद न्यूज एजें - फोटो : TANAKPUR
पाटी (चंपावत)। चंपावत जिले की पाटी तहसील के मौनकांडा राजकीय प्राथमिक विद्यालय में जीर्णशीर्ण शौचालय की छत गिरने से छात्र की मौत हो गई। वह तीसरी कक्षा में पढ़ता था और स्कूल प्रबंध समिति की अध्यक्ष का बेटा था। हादसा उस वक्त हुआ जब मध्यांतर की छुट्टी के दौरान खेल-खेल में कुछ बच्चे निष्प्रयोज्य शौचालय की छत पर चढ़ गए। हादसे में पांच अन्य बच्चे घायल हो गए। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने हादसे के मजिस्ट्रेटी जांच के जांच दिए हैं।
विज्ञापन

स्कूल में बुधवार सुबह 10:40 बजे मध्यांतर की छुट्टी के दौरान कुछ बच्चे स्कूल परिसर में खेल रहे थे। मुख्य शिक्षाधिकारी जितेंद्र सक्सेना ने बताया कि कुछ बच्चे खेलते-खेलते निष्प्रयोज्य शौचालय की छत पर चढ़ गए। पुरानी छत भार को सह नहीं सकी और गिर गई। करीब साढ़े पांच फीट ऊंचाई पर स्थित छत नीचे खड़े तीसरी कक्षा के छात्र चंदन सिंह लडवाल (9) पुत्र गोधन सिंह पर गिर गई। चंदन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अचानक हुए हादसे के बाद स्कूल में अफरातफरी मच गई। पंजीकृत 14 बच्चों में से बुधवार को आठ उपस्थित थे। सभी को तुरंत घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक गजेंद्र सिंह के अवकाश में होने पर स्कूल में अकेले शिक्षक देव राम थे। पाटी की एसडीएम रिंकू बिष्ट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉ. प्रियंका रावत और पैरा मेडिकल टीम को लेकर मौके पर पहुंचीं। घायल हिमांशु चंद्र (11) को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसीना (8), रिंकू सिंह (9), सोनी (7) और शगुन (9) को एंबुलेंस से लोहाघाट उप जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हसीना और शगुन की हालत ठीक पाई गई। रिंकू और सोनी का डॉक्टरों ने इलाज किया। मृतक चंदन सिंह लडवाल प्रबंध समिति की अध्यक्ष हेमा देवी का बेटा था। उसके पिता गोधन सिंह दिल्ली में काम करते हैं। शाम को डीएम और सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केडी बृजवाल जिला अस्पताल घायलों का हाल जानने पहुंचे।

सीएम धामी ने दुख जताया
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे और छात्र चंदन सिंह लडवाल की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने परिजनों को एक सप्ताह के भीतर आपदा राहत से चार लाख रुपये की मदद देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed