फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Death in Tanakpur

होमगार्ड जवान की हार्टअटैक से मौत, परिवार में कोहराम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Death in Tanakpur
मृतक होम गार्ड जवान राजेश कुमार सक्सेना। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। खटीमा पुलिस चौकी में तैनात टनकपुर निवासी होमगार्ड जवान की शनिवार तड़के हृदयाघात से मृत्यु हो गई। उसके भरोसे ही उसके परिवार की आजीविका निर्भर थी।
विज्ञापन

शहर के लाल इमलीपड़ाव निवासी होमगार्ड जवान राजेश कुमार सक्सेना (51) पुत्र कन्हैया लाल सक्सेना को शनिवार रात घर में सो रहा था कि तड़के करीब डेढ़ बजे अचानक उसके सीने में दर्द उठा। परिजन उसे खटीमा के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही वह दम तोड़ चुका था। डॉक्टर के मृत घोषित करने पर परिजन शव लेकर घर लौटे तो परिवार में कोहराम मच गया। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक मृतक जवान खटीमा कोतवाली की शहर चौकी में तैनात था और परिवार की आजीविका उसी के कंधे पर निर्भर थी। उसके परिवार में पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री शोकाकुल हैं। होमगार्ड जवान की मौत पर क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमला सजवान आदि लोगों ने गहरा दुख व्यक्त कर उसकी आत्मशांति के लिए प्रार्थना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed