{"_id":"624c85def9ccf446cf5d4541","slug":"death-in-poornagiri-tanakpur-news-hld458566111","type":"story","status":"publish","title_hn":"हृदयगति थमने से श्रद्धालु की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हृदयगति थमने से श्रद्धालु की हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि धाम में दर्शन करने आए एक श्रद्धालु की हृदयगति रुकने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव साथियों के सुपुर्द कर दिया।
यूपी के जिला कासगंज थाना जयराम मोहल्ला रामवली कॉलोनी निवासी गिरीश चंद्र (40) पुत्र लोचन सिंह साथियों के साथ अपने वाहन से मां पूर्णागिरि मेले में आए थे। ठूलीगाड़ में वाहन खड़ा कर साथियों के साथ पैदल भैरव मंदिर पहुंचते ही वह बेहोश हो गए। भैरव मंदिर में प्राथमिक इलाज के बाद उनके साथी स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस से उन्हें टनकपुर अस्पताल ले गए। डॉ. मो. उमर ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही गिरीश की मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस ने पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव साथियों को सौंप दिया। भतीजे नरेश चंद्र ने बताया कि वे पांच लोग पूर्णागिरि के दर्शन करने आए थे। दर्शन से पूर्व ही उसके चाचा का स्वास्थ्य खराब हो गया। बताया कि उसके चाचा हलवाई का काम करते थे।
अज्ञात बाइक की टक्कर से बालिका घायल
टनकपुर (चंपावत)। जिला बदायूं यूपी के उझानी क्षेत्र निवासी राधेश्याम अपने परिवार के साथ मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन के बाद बाबा सिद्धनाथ के दर्शन करने ब्रह्मदेव नेपाल जा रहे थे। शारदा बैराज के पास सवारी ढोने वाली एक अज्ञात बाइक ने उनकी तीन वर्षीय पुत्री सिल्की को टक्कर मार घायल कर दिया। डॉ. मो. उमर ने बताया कि सिल्की के सिर में गंभीर चोट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद सीटी स्कैन के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।