फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Death in paati

दम घुटने से मृत बुजुर्ग ग्रामीण का अंतिम संस्कार हुआ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Death in paati
पाटी (चंपावत)। पाटी ब्लॉक के चौड़ाकोट गांव में अंगीठी की गैस से दम घुटने से मृत बुजुर्ग का सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। मृतक की बेहोश पत्नी बसंती देवी (60) अब खतरे से बाहर है। चौड़ाकोट गांव के तेज सिंह (70) पुत्र हर सिंह की रविवार तड़के अंगीठी की गैस से दम घुट गया था। अस्पताल ले जाने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। सोमवार को स्थानीय श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। तीनों बेटे नाथ सिंह, कमल सिंह और जीवन सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी। इस घटना से गांव में मातम छाया है। स्थानीय लोगों ने मृतक के परिजनों को समुचित आर्थिक मदद देने का प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed