{"_id":"624c85ddb7d1e11bc37c427d","slug":"death-in-banbasa-cenal-tanakpur-news-hld4585660164","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा नहर में डूबने से श्रद्धालु किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा नहर में डूबने से श्रद्धालु किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। मेलाक्षेत्र में शारदा नहर में स्नान करते समय एक किशोर श्रद्धालु की डूबने से मौत हो गई। पंचनामे की कार्रवाई कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
थाना कमालगंज जिला फर्रुखाबाद यूपी के ग्राम अहिया निवासी हुकुम चंद के पुत्र उपेंद्र (15) कई लोगों के साथ यहां पूर्णागिरि मेले में आया था। इस जत्थे ने सोमवार को पूर्णागिरि माता के दर्शन किए थे। उन्हें मंगलवार को नेपाल स्थित सिद्धनाथा बाबा के दर्शन करने जाना था। इसकी तैयारी के लिए पूरा जत्था मंगलवार सुबह करीब नौ बजे शारदा नहर में स्नान कर रहा था। इसी दौरान स्नानघाट से कुछ दूर उपेंद्र ने शारदा नहर में छलांग लगा दी। पानी के तेज बहाव का अंदाजा न होने के कारण वह नहर में बहने लगा। पुलिस के तैराकों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक डूबने के कारण वह पानी के अंदर चला गया। इसके बाद पुलिस ने एसडीआरफ की टीम बुलाई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसलिए शारदा नहर में पानी बंद कराया गया। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे स्नानघाट से करीब 100 मीटर की दूरी पर उपेंद्र का शव बरामद कर लिया गया। शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई हेमंत कठैत ने बताया कि पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए टनकपुर अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है।