{"_id":"61dc77de2f137c42417a69ab","slug":"death-by-poison-champawat-news-hld450569612","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूहे मार दवा को बिस्कुट समझ खाने से शिक्षिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूहे मार दवा को बिस्कुट समझ खाने से शिक्षिका की मौत
विज्ञापन
Death by Poison
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले के अमोड़ी सरस्वती शिशु मंदिर में तैनात शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों के मुताबिक शिक्षिका ने चाय के साथ चूहे मार दवा को बिस्कुट समझकर खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बताया जाता है कि अमोड़ी क्षेत्र के ग्राम लड़ाबोरा के तोक भनोली निवासी विमला (18) पुत्री चिंतामणि क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षिका थी। उसके पिता ने बताया कि शनिवार को उनके घर में पड़ोस के कुछ बच्चे कोचिंग पढ़ने आए थे। विमला ने बच्चों को पढ़ाने के बाद रसोई में आकर चाय बनाई। इसके बाद वह चाय का कप लेकर अपने कमरे में चली गई।
बताया की एक कमरे में परिजनों ने कागज में चूहे मारने के लिए बिस्कुट रखे थे। उन बिस्कुट को विमला ने खाने वाले बिस्कुट समझकर खा लिया, जिससे उसे उल्टी होने लगी। आनन- फानन उसे जिले के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे हल्द्वानी रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान विमला की मौत हो गई।