फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Death By Drowning in Kumaun

होली पर तीन छात्रों की डूबने से मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Death By Drowning in Kumaun
शारदा नदी में डूबा छात्र अनुज कुमार। फाइल फोटो - फोटो : TANAKPUR
हल्द्वानी/रुद्रपुर/पिथौरागढ़/टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। होली के दिन डूबने की छह अलग-अलग घटनाओं में चौकी इंचार्ज और तीन छात्रों सहित आठ लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

काठगोदाम मल्ला चौकी प्रभारी अमरपाल सिंह (34) होली खेलने के बाद शनिवार शाम करीब चार बजे नहाने के लिए गौला बैराज में चले गए। दरोगा के साथ पुलिस प्राधिकरण का कर्मचारी दीपक कुमार और जल पुलिस का जवान प्रताप गढ़िया भी थे। दरोगा बैराज में तैरते हुए आगे निकल गए। इस बीच दीपक पानी में डूबने लगा तो दरोगा ने दीपक को बचाने के लिए कहा। जल पुलिस के जवान ने तत्परता दिखाते हुए दीपक को पानी से निकाल लिया। इसके बाद दरोगा के नहीं दिखाई देने पर उन्हें शक हुआ और जल पुलिस के जवान ने डूबे हुए दरोगा को पानी से निकाला। उस समय दरोगा की सांसें चल रहीं थी। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बनबसा में बीओबी के पास रहने वाला रितेश बटोला (17) पुत्र महेंद्र बटोला शुक्रवार सुबह 8:30 बजे होली पर भजनपुर निवासी व्योम चंद (16) पुत्र त्रिलोक चंद के साथ क्षेत्र के पश्चिमी छोर पर आनंदपुर के पास बहने वाली बरसाती नदी हुड्डी में नहाने गया था। दोनों अपने साथियों के साथ नदी में नहाने लगे। अचानक व्योम डूबने लगा। उसे बचाने के लिए रितेश नदी में कूद गया। व्योम को बचाने के प्रयास में रितेश भी नदी में डूब गया। उनके साथियों के शोर मचाने पर वहां ग्रामीण और पुलिस के जवान पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दोनों को नदी से निकालकर टनकपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। व्योम और रितेश नवीं में पढ़ते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई हेमंत कठैत ने बताया कि कुछ छात्र 18 मार्च को शारदा नदी तट पर पिकनिक मनाने गए थेे। फागपुर निवासी अनुज कुमार (16) पुत्र ललित शारदा नदी के तट पर नहाते समय डूब गया। वह दसवीं कक्षा में पढ़ता था। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि शनिवार शाम करीब 3:30 बजे एसडीआरएफ ने अनुज का शव बरामद किया।
जिला शाहजहांपुर यूपी के खटियाटोला निवासी आशु श्रीवास्तव (26) पुत्र राजेश श्रीवास्तव शनिवार को अपने साथियों के साथ मां पूर्णागिरि धाम दर्शन करने आए थे। लौटते समय वह अपने साथियों साथ बूम आश्रम के पास नदी में नहाने गए। जहां आशु डूब गए। टनकपुर के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ. मो. उमर ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही आशु की मौत हो गई थी। वह एक कंपनी में कार्यरत थे। संवाद
रुद्रपुर में गंगापुर रोड स्थित एक तालाब में नहाने गए शाहजहांपुर (यूपी) निवासी अंकित सिंह (24) की डूबने से मौत हो गई। वह यहां जगतपुरा में किराए का कमरा लेकर रहते थे और ट्रांजिट कैंप क्षेत्र स्थित एक मोबाइल की दुकान में काम करते थे। शुक्रवार को वह अपने कुछ साथियों के साथ होली खेलने के लिए गया हुआ था। तभी गंगापुर रोड स्थित एक तालाब में वह नहाने लगे। बताया जा रहा है कि साथियों के मना करने के बावजूद वह तालाब में नहाने की जिद करते रहे। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पिथौरागढ़ जिले मदकोट के वल्थी निवासी 52 वर्षीय भगत राम पैर फिसलने के कारण गोरी नदी में बह गए। उनका शव एक किलोमीटर दूर फगुवा में मिला। बीआरओ में मजदूरी करने वाले भगत राम शनिवार की सुबह वह गोरी नदी किनारे गए थे। अचानक हादसा हो गया।
कोसी में डूबने से बैतड़ी, पालड़ी नेपाल निवासी गणेश राम की कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई। वह चार महीने पहले ही मजदूरी करने खैरना आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed