फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Damping will be done on eight routes

आठ मार्गों पर डामरीकरण होगा

Sat, 15 Apr 2017 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 15 Apr 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से बदहाली का दंश झेल रही कई सड़कें जल्द ही बेहतर होंगी। क्षेत्र की आठ सड़कों पर डामरीकरण के लिए राज्य सरकार ने स्वीकृति दी है। विश्व बैंक की निर्माण इकाई इस काम को करेगी। डामरीकरण से ग्रामीण क्षेत्रों की दस हजार से अधिक आबादी को फायदा होगा।

किमतोली-रौसाल-सुल्ला-पासम की 10 किलोमीटर, मरोड़ाखान-रेगड़ू 14.605 किमी, गल्लागांव- देवलीमाफी 17.094 किमी, छिनकाछीना-थुवामौनी-सिमलखेत 20.471 किमी, टाक खंदक-करोली 6.90 किमी, कर्णकरायत-सुंई 4 किमी, चौमेल-मऊ-शील बरूड़ी 7.90 और बाराकोट-रामेश्वर तक 4.23 किमी लंबी सड़कों पर डामरीकरण का काम किया जाएगा।
विज्ञापन


विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने बताया कि क्षेत्र के इन सड़कों पर डामरीकरण से करीब दस हजार की आबादी की आवाजाही सुविधाजनक हो सकेगी। निर्माण कार्य के लिए शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सड़कों पर डामरीकरण की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जाहिर कर विधायक के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed