फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Damaged internal roads will be improved

Champawat News: क्षतिग्रस्त आंतरिक मार्गों का होगा सुधारीकरण

Mon, 09 Sep 2024 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 09 Sep 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Damaged internal roads will be improved
चंपावत। जिला मुख्यालय पालिका क्षेत्र के विभिन्न आंतरिक मार्ग का सुधारीकरण कार्य किया जाएगा। नगर पालिका मार्गों के सुधारीकरण का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। पालिका क्षेत्र के आंतरिक मार्गों का सुधारीकरण होने से आवाजाही में लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मुख्यालय के विभिन्न स्थानों पर नगर पालिका की ओर से लोगों को आवाजाही में बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से आंतरिक मार्ग का निर्माण कार्य किया गया है, लेकिन अधिकांश आंतरिक मार्गों की स्थिति बदहाल होने से लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि नगर पालिका की ओर से लगातार इन आंतरिक मार्ग का सुधारीकरण कार्य और निर्माण कार्य किया जाता है। नागनाथ वार्ड, भैरवा आदि अन्य स्थानों में मार्गों की स्थिति काफी खराब है।
विज्ञापन


कोट
लोगों को बेहतर यातायात सुविधा देने के उद्देश्य से आंतरिक मार्ग का निर्माण कार्य किया गया है। समय-समय पर उनका सुधारीकरण कार्य भी किया जा रहा है। कुछ स्थानों पर मार्ग खराब हैं, उनका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा और सुधारीकरण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक वर्मा, अधिशासी अभियंता, नगर पालिका परिषद, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed