दुग्ध संघ अध्यक्ष के खिलाफ सदस्य लामबंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष अमर सिंह के खिलाफ सदस्यों के स्वर मुखर हो रहे हैं। अध्यक्ष को हटाने की मांग करते हुए छह सदस्यों ने बुधवार को डीएम को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में अध्यक्ष होने के बावजूद अपनी पत्नी के नाम से दुग्ध संघ में वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है। दस सदस्यीय चंपावत दुग्ध संघ में से एक नामित सदस्यों को राज्यपाल द्वारा हटाने के बाद अध्यक्ष सहित कुल 9 सदस्य बचे हैं। दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष नवीन सिंह तड़ागी का कहना है कि पहली अगस्त 2014 से 21 अप्रैल 2015 तक अध्यक्ष अमर सिंह की पत्नी सुनीता देवी के नाम का वाहन (यूके 03/सीए 0618) दुग्ध संघ में ढुलान कार्य में चलाया गया।
कहा गया कि सहकारिता अधिनियम और दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की उप विधियों के अंतर्गत इस दशा में प्रबंध समिति की सदस्यता अनर्ह हो जाती है, मगर अब तक उनकी सदस्यता रद्द नहीं की गई है। ज्ञापन में नवीन तड़ागी के अलावा पांच अन्य सदस्य सुधीर चंद्र साह, दुर्गा देउपा, मंजू मनराल, प्रहलाद राम, श्याम सिंह के हस्ताक्षर हैं। उधर, अध्यक्ष अमर सिंह ने नियमों की अनदेखी के आरोपों से इनकार किया है। जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने मामले में उचित कार्रवाई करने की बात कही है।
खटोली मल्ली ग्राम पंचायत में सदस्यों से सहमति लिए बगैर प्रस्ताव पारित करने के आरोप लग रहे हैं। ग्राम पंचायत सदस्य भुवन सिंह ने बुधवार को इस संबंध में खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में सहमति के बगैर पूर्व में पारित प्रस्तावों को निरस्त करने की मांग की गई है। सदस्य ने विरोध करने पर प्रधान द्वारा मारपीट की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उधर, ग्राम प्रधान ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सभी प्रस्ताव नियमों के मुताबिक पास किया गया।